जिला मुुख्यालय से करीब 55 किमी दूर राजकीय जूनियर हाईस्कूल टकनार के शिक्षक गत एक सप्ताह से बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए अपने प्रयासों से तरबूज खाने को दे रहे हैं। शिक्षक तरबूूजों को 12 किमी पैदल दूर से अपने कंधे में रखकर ला रहे हैं।
शिक्षकों ने कहा कि उनके लिए बच्चे ही सब कुछ हैं। बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए जितने भी प्रयास किए जाएं वह कम ही हैं। शिक्षक भरत रावत, बलवंत राठौर और मनोज कुमार को बच्चों के लिए तरबूज के लिए किसी ने कोई सहायता नहीं की है बल्कि वह खुद के पैसे से ला रहे हैं।
शिक्षकों ने बच्चों को तरबूज के फायदा बताए। विद्यालय में 40 बच्चे पंजीकृत हैं जिनमें से 29 बच्चों ने तरबूज न केवल पहली बार देखा और खाया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह मेहरा समेत अभिभावकों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की है।