फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मेले में परोसे गए पहाड़ी व्यंजन

Sun, 10 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंदी एकेडमी विद्यालय में बाल मेले के दौरान पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। उद्घाटन विधायक चंदन राम दास ने किया। बाल मेले के दौरान कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। छात्र-छात्राओं ने स्थानीय उत्पादों पर आधारित परंपरागत पकवान परोसे। इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संघ का चुनाव भी हुआ। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक दीवान सिंह दानू फिर से अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


संरक्षक दीपा रावत चुनी गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायक चंदन राम दास ने संस्था की प्रगति पर खुशी जताई और भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनानंद जोशी, प्रधानाचार्य गौरव पंत, प्रबंधक मन मोहन भाकुनी, भगवती मिश्रा, प्रकाश कोरंगा, हंसी रौतेला, दीप लोहनी, पवन पंडा, अमित गौतम, मीनाक्षी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें