फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वॉल पेंटिंग के जरिये बच्चों ने दिया वनाग्नि रोकने का संदेश

Thu, 29 Jan 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जंगलों को आग से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हंस फाउंडेशन की ओर से एक अनूठी पहल की गई है। फाउंडेशन की ओर से वनाग्नि रोकथाम अभियान के तहत छतीना लिसा डिपो में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जंगलों को राख होने से बचाने का मार्मिक संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नगर के केंद्रीय विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज और विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। डिपो की दीवारों पर बच्चों ने सुंदर चित्रों के माध्यम से दिखाया कि जंगल की आग वनस्पतियों को नष्ट करती है, वन्यजीवों और मानव जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है। मुख्य वक्ता एसडीओ तनुजा परिहार और रेंजर कलानंद पांडे ने बच्चों को वनाग्नि के कारणों और उससे होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। वहां फाउंडेशन के सीडीएस खीम सिंह रावत, प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें