बागेश्वर। जिले में भारत-ग्रामीण गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना का प्रचार-प्रसार जोरशोर से किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्राें में बैठकों के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है। डीएम आकांक्षा कोंडे ने बताया कि यह अधिनियम ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सीडीओ आरसी तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों से अधिनियम के लाभ बताए जा रहे हैं। गांव-गांव में भ्रम बनाम तथ्य संवाद, अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस, ग्राम संवाद, थीम आधारित गतिविधियां और श्रमिक सम्मान भी किए जा रहे हैं।