फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के खान पान और रहने  व्यवस्था ठीक रखें 

Tue, 21 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली की प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के खानपान और रहने की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।  उन्होंने प्राचार्य को चयनित स्थान में स्कूल भवन निर्माण हेतु बजट आवंटन के लिए उनकी ओर से पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में डायट प्राचार्य को विद्यालय में विज्ञान वर्ग के विषयों की पढ़ाई के लिए एनीमेटेड वीडियो लेक्चर तैयार करने, अध्यापकों को ग्रीष्मकाल अवकाश में वालेंटरी अध्यापन कार्य के लिए सप्ताह वार अध्यापकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। सीईओ को शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में नए सत्र से प्रोजक्टर के माध्यम से वीडियो लेक्चर देने की तैयारी के निर्देश दिए।  

इस मौके पर सीएमओ को सरकारी अस्पताल से एक चिकित्सक को विद्यालय में भेजने के लिए निर्देशित किया। कहा दवा अस्पताल से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि पेयजल लाइन का कार्य प्रगति पर है। बैठक में सीईओ आरसी आर्य, प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव, निदेशक जन शिक्षण संस्थान जितेंद्र तिवारी, डायट प्राचार्य डा. केवलानंद कांडपाल, जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य  प्रभा वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें