फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और शिक्षकों ने बुझाई जंगल में लगी आग

Fri, 09 Feb 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
धारी क्षेत्र के जंगल में लगी आग को बुझाते छात्र व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को गिरेछीना मोटर मार्ग के आसपास के जंगल आग से धधक उठे। कुछ स्थानों पर स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने जान जोखिम में डालकर आग बुझाई। शुक्रवार दोपहर बमटाना गांव और धारी क्षेत्र के चीड़ के जंगल में किसी ने आग लगा दी। सूखा पिरूल होने से आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन


आग से वन्य संपदा को नष्ट होता देख राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेटी के शिक्षक प्रेम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में बच्चों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पिरूल की आग पर काबू पाया जा सका जबकि चीड़ के पेड़ में लीसे में लगी आग नहीं बुझाई जा सकी। देर शाम तक कई चीड़ के पेड़ सुलगते रहे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें