फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित प्रदर्शनी में बागेश्वर के बाल वैज्ञानिक छाये

विज्ञापन
प्रांतीय विज्ञान महोत्सव कोटद्वार में पुरस्कृत बागेश्वर जिले के बच्चे। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित प्रदर्शनी में बागेश्वर के बाल वैज्ञानिक छाए रहे। 27 से 30 नवंबर तक जीआईसी कोटद्वार (पौड़ी) में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी के उप विषय संसाधन प्रबंधन में नगर के जीआईसी अमस्यारी के प्रमोद परिहार ने पहला, सतत कृषि पद्धतियां में रोहित परिहार ने तीसरा स्थान पाया। भावी परिवहन और संचार में हाईस्कूल उतरौड़ा की भाविका जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग के उप विषय सतत कृषि पद्धतियां में हाईस्कूल करालापालड़ी की काजल जनौटी तृतीय रहीं। विज्ञान मेला में इंटर कॉलेज असौं के मनोज सिंह ने प्रदेश में व्यक्तिगत प्रोजेक्ट पर तीसरे स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर डीएम रंजना राजगुरु, एडीएम राहुल कुमार गोयल, सीईओ नरेश शर्मा, डीईओ पदमेंद्र सकलानी, प्राचार्य डायट एसबी जोशी, डॉ. शैलेश धपोला, जिला विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी, सुनीता मेहता, रोजिला खान, दीप चंद्र नैनवाल, श्वेता जोशी, लक्ष्मी अंडोला, हरेंद्र सिंह नेगी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें