फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में एचआईवी रोगियों का आंकड़ा 100 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में एचआईवी/एड्स रोगियों का आंकड़ा 100 के पास पहुंच गया है। इनमें से साल 2007 से अब तक 23 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है, बाकी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. एनस टोलिया ने बताया कि इस साल जांच में पांच नए मरीजों में एड्स की पुष्टि हुई है। इन रोगियों में दो गर्भवती महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। बताया कि 45 रोगी जिला चिकित्सालय से इलाज करवा रहे हैं। कुल रोगियों में से 32 रोगी दूसरे शहरों में जाकर इस रोग की चपेट में आए हैं। 23 लोग इस बीमारी के कारण मर चुके हैं। डॉ. टोलिया ने बताया कि एड्स रोगियों में युवा, महिला, पुरुष सभी श्रेणी के लोग शामिल हैं। बताया कि असुरक्षित यौन संबंध बनाने और संक्रमित सुई के इस्तेमाल से एचआईवी फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें