फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुष्टाहार वितरण में उठे सवालों की की जांच करेगा बाल विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में एक्सपायरी के करीब पहुंचे पुष्टाहार का वितरण करने के मामले की अब बाल विकास विभाग की ओर से जांच की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुलता यादव ने सुपरवाइजर को जांच के निर्देश दिए हैं। जल्द मामले की जांच कर कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जीतनगर निवासी युवक पंकज मनराल ने एक्सपायरी के करीब पहुंचे पुष्टाहार के वितरण का आरोप लगाते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। बुधवार को अमर उजाला के अंक में एक्सपायरी के करीब पहुंचे पैकेट तो महिलाओं और बच्चों को बांटा पुष्टाहार शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेकर बाल विकास विभाग की ओर से मामले की जांच के लिए सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यादव ने बताया ने बताया कि मामला जीतनगर द्वितीय का है। जहां वर्कर और हेल्पर के पद खाली हैं। जिसके चलते दूसरे केंद्र के कर्मचारियों से राशन बंटवाया गया है। जल्द जांच के बाद मामले के बारे में बताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें