फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: घिंघारूतोला में 15 दिनों से पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा(बागेश्वर)। क्षेत्र के घिंघारूतोला में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पीने के पानी के लिए गांव से दूर प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पैसिया से बनी पेयजल लाइन से घिंघारूतोला बाजार और जौलगांव में पानी की आपूर्ति होती है। लाइन मार्ग पर क्षतिग्रस्त होने से बीते 15 दिनों से पानी की बूंद नहीं टपकी है। पूर्व ग्राम प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गांव से दूर प्राकृतिक स्रोतों से पेयजल जुटाने को मजबूर हैं। ग्रामीण नीरज कुमार, सुभाष राम, किरन आर्या, बसंत कुमार ने पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। जल संस्थान के प्रभारी ईई दीनदयाल ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए टीम भेजी जाएगी। क्षेत्र में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें