फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर और सिलिंडरों की होम डिलीवरी मामले की जांच हो

Wed, 11 Apr 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते सांसद प्रदीप टम्टा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रसोई गैस की होम डिलीवरी की मांग को लेकर छात्र नेताओं का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।  

विज्ञापन


सांसद टम्टा ने कहा कि बागेश्वर में रसोई गैस की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से रुपये वसूले गए। टेंडर के समय सेवा शर्तों का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई होनी चाहिए और किस दबाव में टेंडर की सेवा शर्तों का पालन नहीं किया गया इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को शीघ्र होम डिलीवरी की व्यवस्था कर अब तक लिया गया पैसा उपभोक्ताओं को वापस लौटना चाहिए। वहां छात्र संघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, अंकुर उपाध्याय, गोविंद चंदोला, ललित गोस्वामी, रमेश पांडे आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें