बागेश्वर के एक कोचिंग सेंटर में अग्निरोधी उपकरणों की जानकारी देती अग्निशमन के अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
सूरत कांड से सबक लेते हुए अग्निशमन विभाग ने शहर के कोचिंग सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया। सेंटर संचालकों को अग्निशमन के मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए।
अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को कठायतबाड़ा, तहसील रोड, डिग्री कॉलेज के समीप 8-9 कोचिंग सेंटर में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने सेंटरों में अग्निरोधी उपकरण रखने, पानी का उचित इंतजाम करने, उपकरणों को चलाने के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग देने, आपात काल होने पर एक विकल्प निकासी गेट का इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द इन मानकों को पूरा करें यदि ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं को आग लगने से बचाव, आग लगने पर की जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।