बागेश्वर में कला पेंटिंग प्रतियोगिता में उपस्थित शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान द्वारा राइंका बागेश्वर में आयोजित द्विवर्षीय डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को चार्ट, पेंटिंग व मॉडल के जरिये शिक्षण के गुर सिखाए गए।
रिसोर्स पर्सन राजीव निगम व डाँ. राजीव जोशी ने कला शिक्षा के अंतर्गत कई जानकारी दी। कहा कि चार्ट, पेंटिंग व मॉडल निर्माण के जरिये शिक्षण के गुर सीखना बेहद आसान है। शिक्षक ही समाज की दिशा बदल सकता है। बच्चों को नैतिक व चारित्रिक शिक्षा देने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल, चार्ट, पेंटिंग का निर्माण किया। इस मौके पर अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रमोद तिवारी, सह समन्वयक दीप चंद्र जोशी, जगदीश जोशी, दीप जोशी, शोभा खेतवाल, इंदिरा जोशी, ममता पंत, लता पंत, पुष्पा पांडे, हरीश पांडे आदि थे।