फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार तेंदुए दिखने से भनार गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विकास खंड के सुदूरवर्ती भनार गांव चार तेंदुए दिखने से लोग दहशत में है। इस गांव में तेंदुए 15 लावारिस पशुओं को मार चुके हैं। तेंदुए के भय से बच्चे अकेले स्कूल जाने से डर रहे हैं। महिलाएं घास के लिए जंगल जाने से कतरा रही हैं। परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में पिंजरे लगाने की मांग की है। उन्होंने वन विभाग पर उनकी समस्या को गंभीरता से न लेने का भी आरोप लगाया है।

भनार के ग्रामीणों ने बताया कि गांव खड़लेख चोरपानी, लिंगड़िया, शेली शामा, नैकाना बसोरा और डाना तोक में अलग अलग स्थानों पर चार तेंदुए दिख रहे हैं। इस गांव में तेंदुआ अब तक 15 लावारिस मवेशियों को मार चुका हैं। शुक्रवार को तेंदुए ने प्रह्लाद सिंह की बछिया को मार दिया। शाम होते ही तेंदुए गांव में आ जा रहे हैं। दिन ढलने के बाद बाद ग्रामीणों का अकेले घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पार्वती देवी, बीडीसी सदस्य नंदी कोरंगा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद सिंह कोरंगा आदि ने बताया कि वन विभाग से कई बार तेंदुओं को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की जा चुकी है। वन विभाग द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से तेंदुुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देश देने की मांग की है।


गढ़खेत और बैजनाथ ग्रामीण तेंदुए के आतंक से परेशान
गरुड़(बागेश्वर)। विकास खंड के बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों के लोग तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। इन गांवों में तेंदुए के भय से लोगों ने सुबह के समय टहलना बंद कर दिया। बैजनाथ रेंज के वज्यूला, गढ़खेत, उड़खुली, बंड, जिनखोला, कन्स्यारी, पुरुड़ा, मटेना, गढ़सेर, भकुनखोला, अकुणाई, नौघर, मवई, छत्यानी, मेलाडुंगरी, कज्यूली, घांघली, गलई, पिंगलों, सिरकोट में तेंदुए के आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिंगलों की जिला पंचायत सदस्या नंदी भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ सुबह शाम दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कई बार की जा चुकी है। विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस संबंध में डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि वन प्रभाग के अंदर तेंदुओं की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने ग्रामीणों से सुबह शाम अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन


तेंदुए ने तीन बकरियां मारी
बागेश्वर। निकटवर्ती ग्राम ग्वाड़ में तेंदुए ने दिन दहाड़े घर के पास ही तीन बकरियों को मार डाला। तेंदुए के आतंक से गांव में दहशत बनी है। ग्वाड़ निवासी गुुलाब सिंह पुत्र भवान सिंह की एक तथा बलवंत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह की दो बकरियां शनिवार की दोपहर घर के पास ही खेतों में चर रही थी। इसी बीच तेंदुए ने तीनों बकरियों को मार दिया। ग्रामीण पूरन सिंह ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। बताया कि बीते कई महीनों से ग्वाड़ सहित आस पास के गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। कई बार वन विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने व प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें