फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातब्य न्यास अगले महीने करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित

Sun, 24 Jul 2016 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्व. मोहन लाल साह विशनी देवी सार्वजनिक दातब्य न्यास अल्मोड़ा का वार्षिक कार्यक्रम इस बार जिला मुख्यालय पर होगा। न्यास के सचिव पूरन चंद्र तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में होगा।
विज्ञापन


न्यास की ओर से मेधावी और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं और उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी। इस बार जिले के छात्र-छात्राओं के चयन का दायित्व प्रकटेश्वर मंदिर समिति को सौंपा गया है। प्रकटेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नवीन लाल साह और सचिव संजय लाल साह ने शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वह अपने विद्यालयों में अध्ययनरत उत्तीर्ण मेधावी और जरूरतमंद छात्र छात्राओं के नाम हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र की प्रमाणित प्रति ग्राम प्रधान या वार्ड सदस्य द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र के साथ 15 अगस्त तक मंदिर समिति को उपलब्ध करा दें।

ताकि अगस्त के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित कर पात्र छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा सके। बैठक में न्यास के सदस्यों में दयाशंकर कांडपाल, रणजीत सिंह बोरा, गोविंद भंडारी, हरीश साह, किशन सिंह खत्री आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें