फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर, विक्रम और मनीष रहे प्रथम

Thu, 01 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराो बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में रैली निकालते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस के विक्टर मोहन जोशी राइंका में हुई स्लोगन, निबंध, भाषण प्रतियोगिताओं  में चंद्रशेखर गुरुरानी, विक्रम कुमार और मनीष कुमार ने बाजी मारी। इस मौके  राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस के शिविरार्थियों ने  जागरूकता अभियान और स्वच्छता अभियान चलाया। कपकोट में एनएसएस के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। 


जीआईसी बागेश्वर में हुई स्लोगन प्रतियोगिता में चंद्रशेखर गुरुरानी प्रथम, कमल किशोर द्वितीय, नितिन मोहन तृतीय रहे। निबंध में विक्रम कुमार प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय, धीरज कुमार तृतीय रही। भाषण में मनीष कुमार प्रथम, कमल किशोर द्वितीय, पवन चंद्र तृतीय रहे। मुख्य अतिथि जिला विधि सेवा प्राधिकरण की सचिव  ज्योत्सना ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एड्स रोग के प्रति समाज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। संचालन एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने किया। कार्यक्रम में डा. अजय बिष्ट, एड्स काउंसलर सैफाली साह, गीता पाठक प्रभारी प्रधानाचार्य चंद्रकांत पांडे, डा. हेमा गोस्वामी मौजूद थे। 
विज्ञापन



 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गोविंद सिंह नेगी राइंका भटखोला के एनएसएस के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शिविर लगाया।  कार्यक्रम अधिकारी नंदा बल्लभ जोशी के नेतृत्व में आसपास के गांवों, मंदिरों को जाने वाले रास्तों और जल स्रोतों में स्वच्छता अभियान चलाया। एनसीसी अधिकारी जीआर लोहिया की अगुवाई में कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। 
विज्ञापन



राजकीय महाविद्यालय कपकोट के एनएसएस के छात्र छात्राओं ने एक दिवसीय शिविर लगाकर जागरूकता रैली निकाली। कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य डा. केके पंत ने छात्रों से एड्स के प्रति समाज में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। कालेज में रेड रीबन क्लब का गठन किया गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें