फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ के औचक निरीक्षण में शिक्षक गैर हाजिर

Thu, 21 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीईओ आरसी आर्य ने राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल बहुली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। सीईओ ने डीईओ बेसिक को शिक्षक का तत्काल वेतन रोककर उसका शीघ्र स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का भी निरीक्षण किया। 

बृहस्पतिवार को सीईओ अचानक राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल बहुली पहुंचे। निरीक्षण में  उन्हें सहायक अध्यापक अमित कश्यप अनुपस्थित मिले। सीईओ ने डीईओ बेसिक को  कश्यप का वेतन रोककर स्पष्टीकर लेने के आदेश दिए। स्कूल में छह शिक्षकों की तैनाती है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्हें 60 बच्चों में से 55 बच्चे उपस्थित मिले। कक्षा कक्ष, ब्लैक बोर्ड समेत अन्य गतिविधियां  सामान्य मिली। स्कूल में अब तक 80 बच्चों के आधार कार्ड बन चुके हैं। शिक्षकों को बच्चों का गणित मजबूत करने के निर्देश दिए। सीईओ ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में सब कुछ सामान्य मिला। विद्यालय में तैनात 12 शिक्षक उपस्थित थे जबकि पंजीकृत 118 बच्चों  में से 112 बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन

इधर सीईओ ने प्रधानाचार्यों की बैठक में डीईओ बेसिक को प्राथमिक के शिक्षकों के काम समय  पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीईओ बेसिक और खंड शिक्षा अधिकारियों  को विद्यालयों का समय समय पर निरीक्षण कर साप्ताहिक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वह बोर्ड  परीक्षा के फार्म त्रुटि रहित भरकर समय पर जमा कराएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें