फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम निर्धारित

Thu, 21 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार, संरक्षण, संवर्द्धन और संस्कृत के प्रति अनुराग उत्पन्न करने के उद्देश्य से हर साल होने वाली छात्र प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। उन्होंने बच्चों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने को कहा।
विज्ञापन


सीईओ आर्य ने खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला संयोजक, सह संयोजक, खंड संयोजकों को निर्देश दिए कि विकास खंड स्तर पर सभी प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की  प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग सुनिश्चित करें। बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ ब्लाक की प्रतियोगिताएं क्रमश: राबाइंका बागेश्वर, राबाइंका गरुड़ में छह सितंबर को होंगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20  और 21 सितंबर को सीईओ सभागार में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 और 15 अक्तूबर को हरिद्वार में होगी। ब्लाक स्तर की सभी छह प्रतियोगिताओं में संस्कृत नाटक, नृत्य, समूह गान, आशु भाषण, वाद-विवाद,  श्लोकाच्चारण में कुल 14 हजार 400 रुपये, जिला स्तर पर 37 हजार 800 और राज्य स्तर पर 1 लाख 54 हजार 200 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। संस्कृत  प्रतियोगिता में समस्त शासकीय, अशासकीय, प्राईवेट, जूहा, हाईस्कूल, इंका,  केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, पब्लिक स्कूल, संस्कृत विद्यालय, स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। बैठक का संचालन डॉ. नीलेश कुमार ने किया। मौके पर बृजेंद्र जोशी, चंपा आर्या, एनकेे आर्या, शोभा टम्टा, चंद्रकांता आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें