बागेश्वर के फटगली चर्च में ईस्टर पर्व मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर के फटगली चर्च में ईस्टर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाए जाने वाले ईस्टर पर्व के लिए सुबह से ही लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। रविवार को सुबह ही ईसाई धर्म के अनुयायियों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर प्रार्थना करते हुए चर्च पहुंचे। चर्च में पादरी अशोक राय ने प्रार्थना की। उन्होंने ईस्टर पर्व की जानकारी दी।
कहा कि प्रभु यीशु क्रूस पर चढ़ाने के बाद जीवित रहे और उन्होंने 40 दिन तक अपने शिष्यों को उपदेश दिया। उनके पुनर्जीवित होने की खुशी में ही ईस्टर पर्व मनाया जाता है। फटगली चर्च में बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें अक्षय ने पहला, प्रियंका ने दूसरा, अनुराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सुंदर सिंह, अजय सिंह, रवींद्र सिंह, जीवन सिंह, दिलावर मसीह, जवाहर मसीह, भगवती, अनामिका, अंजना, मीना, मरियम, रीता, नंदी आदि थे।
16 बीजीएस 14 पी - बागेश्वर के फटगली चर्च में ईस्टर पर्व मनाते लोग।