तीन दिवसीय धरमघर महोत्सव में कलाकारों ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को महोत्सव समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
शनिवार की देर सायं महोत्सव समापन हिमदर्शन कुटीर धरमघर की संस्थापक शोभा बहन ने किया। कलाकारों ने देर रात तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन में लक्की ड्रॉ के प्रथम पुरस्कार विजेता हिमांशु जोशी को एलईडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार विजेता दीपा महर को स्मार्ट फोन, तृतीय पुरस्कार विजेता किशन कोरंगा को होम थिएटर मिला। हंसी साह, दीपा पंचपाल को भी पुरस्कार दिए गए। महोत्सव के अंतर्गत हुई कैरम प्रतियोगिता के फाइनल में पप्पू लाल वर्मा विजेता, आर्यन कार्की उप विजेता, शतरंज में आर्यन कार्की विजेता, दीपक राठौर उपविजेता रहे।
निबंध में गीता महर, फैंसी ड्रेस में लक्ष्मी, रजत वर्मा, आदित्य पंचपाल, मेहंदी में ममता महर, दिव्या, सुनीता पंत, चित्रकला में हितेश कुमार, अनुष्का टम्टा, प्रकाश, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सनगाड़ के छात्र अव्वल रहे। पूर्व प्रधानाचार्य हीरा सिंह धर्मशक्तू एवं गंगा सिंह पांगती ने कहा कि भविष्य में महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने के प्रयास किया जाएगा। समापन अवसर पर एकलब्य स्कूल के प्रबंधक हरीश चुफाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक किया। संचालन केदार महर, ऋचा वर्मा ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष गोकुल पंचपाल, तारा चंद्र पाठक, प्रकाश पाठक, राजेंद्र कार्की, चेतन धर्मशक्तू, पप्पू लाल वर्मा, देव सिंह मर्तोलिया, हरीश राठौर, होशियार महर, चंचल महर आदि लोग मौजूद थे।