फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा उत्तरायणी मेला

Thu, 17 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में अगले महीने लगने वाले कुमाऊं के पौराणिक उत्तरायणी मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। बृहस्पतिवार हुई बैठक में इस बार का मेला सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखने का निर्णय लिया गया। मेले के दौरान बेहतर काम करने वाले बच्चों, अधिकारियों और समाज सेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि इस बार का मेला सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा। स्वच्छता अभियान भी समय से शुरू हो जाएगा। प्रदर्शनी मैदान, ऐतिहासिक सरयू और गोमती बगड़ में लगने वाली दुकानों में बिजली की व्यवस्था रहेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने लोनिवि को झूला पुल की मरम्मत कराने, पीनेे पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने, पुलिस को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। सीओ धनी राम ने कहा कि मेले के दौरान नगर को सुरक्षा के लिहाज से पांच जोनों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन


वहां ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, केएमवीएन के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, सुनील भंडारी, सुनीता टम्टा, नागेश्वरी जोशी, कैलाश परिहार, सुरेश खेतवाल, हरीश सोनी, भूपेंद्र जोशी, नवीन साह, गौरव कठायत, भगत डसीला, कुंदन परिहार, नरेश उप्रेती, एसडीएम फिंचा राम चौहान, तहसीलदार पीएस मेहरा और ईओ ईश्वर सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें