उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले ग्राम पंचायत पोथिंग की 14 समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन, तेज करने की चेेतावनी दी।
आंदोलनस्थल तिवारी पोथिंग में बुधवार को लोकपाल सिंह, तारा दत्त जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, महेश चंद्र जोशी, पुरुषोत्तम जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे।
मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क की हालत खस्ता है।
अन्य स्वीकृत सड़कों का निर्माण ठप है। हाईस्कूल का उच्चीकरण न होने से बच्चों को आगे की शिक्षा नहीं मिल पा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, स्टाफ की तैनाती न होने से हर कोई परेशान है। समस्याओं के समाधान के लिए कई बार शासन, प्रशासन से मांग की लेकिन कोई सुन नहीं रहा।
सभा में चेेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो आंदोलन तेेज किया जाएगा। सभा का संचालन संरक्षक खुशाल गढ़िया ने किया।
यहां पूर्व विधायक सिंह गढ़िया, ग्राम प्रधान चंपा देवी, हरि दत्त जोशी, मदन सिंह, प्रेम सिंह, पदम सिंह, शेर सिंह, रूप सिंह, भागीरथी गढ़िया, जानकी, ललिता, पार्वती, हेमा शांति, दानुली देवी आदि थे।