फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रहपाली गांव में फंसे मवेशियों को दस घंटे बाद बचाया

विज्ञापन
बागेश्वर के पंद्रहपाली गांव में फंसे मवेशियों को निकालती टीम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पंद्रहपाली गांव में सोमवार को बारिश के दौरान तीन मंजिला मकान ढह गया, जिसके मलबे में कई मवेशी फंस गए थे। इन मवेशियों को दूसरे दिन मंगलवार को एसडीआरफ की टीम ने दस घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल बचाया गया। इसके अलावा डंगोली के गांव राजपानी में भी सत्यप्रकाश रायपा की टीम ने पांच परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार मैनपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को पंद्रहपाली गांव का तीन मंजिला मकान बारिश में ढह गया था, जिसके मलबे में पशु फंस गए थे। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम और अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र, एसआई भुवन चंद्र जोशी, लवकुश, तारा भाकुनी, नवीन चंद्र जोशी आदि ने 10 घंटे बाद पशुओं को बाहर निकाला। इसके अलावा डंगोली के गांव राजपानी में भी सत्यप्रकाश रायपा की टीम ने पांच परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।
इधर, कपकोट में ग्राम पोथिंग निवासी विशन राम और गरुड़ में ग्राम गनीगांव जखेड़ा निवासी प्रेम सिंह पुत्र गोपाल सिंह, आनंद सिंह पुत्र धर्म सिंह, ग्राम भेटा कांडा रावतसेरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी फकीर राम का मकान टूट गया। ग्राम घेटी डंगोली निवासी अशोक पांडे पुत्र ऊर्बादत्त पांडे, ग्राम फुल्डवाडगूंठ डंगोली निवासी शिव गिरि पुत्र बद्री गिरि, ग्राम मजकोट पिंगलों निवासी रमेश गिरि पुत्र दीवान सिंह के घर भी टूट गए हैं। ग्राम कुंझाली पिंगलों निवासी वचन गिरि पुत्र दीवान गिरि की गोशाला गिरने से पांच बकरियां मर गईं।
विज्ञापन

कंधार-रौल्याणा और कपकोट-बघर मार्ग बंद
हरसिंग्याबगड़-कुलांऊ की सड़क मलबे से बंद है, जबकि दूणी-सुकुंडा की सड़क हल्के वाहनों के लिए खोल दी गई है। कंधार से रौल्याणा और कपकोट-बघर की रोड भी बंद है। बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मौके पर भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें