फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर शादी से इनकार करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल युवक पुलिस की पहुंच से बाहर है। युवक और युवती की सोशल मीडिया के जरिये जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि सोमवार की शाम एक पीड़िता थाने में पहुंची। उसने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले के शिमला बहादुर फुलसुंगा निवासी हरीश नैनवाल ने उसे अपने झांसे में लिया और शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं उससे बात भी नहीं कर रहा है और फोन भी नहीं उठा रहा है। उसने पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें