फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शौर्य दिवस से पूर्व होंगी प्रतियोगिताएं

Sun, 24 Jul 2016 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल शहीद शौर्य दिवस से पूर्व 25 जुलाई को सुबह 10 बजे से नगर के विक्टर मोहन जोशी राइंका के सभागार में छात्र-छात्राओं की निबंध और भाषण प्रतियोगिता होगी। जीआईसी के एनसीसी अधिकारी और प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय सीमा के सजग प्रहरी भारतीय सैनिक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


विजेता प्रतिभागियों को कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर स्वराज भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान दिए जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने प्रधानाचार्यों से शौर्य दिवस के मौके पर विद्यालय स्तर पर भी प्रतियोगिताएं कराने को कहा है। एनसीसी अधिकारी ने बताया कि कैडेट नुमाइशखेत मैदान में जमा होकर कारगिल शहीदों के सम्मान में प्रभात फेरी निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें