फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान ने मातहतों की क्लास ली

Thu, 09 Aug 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में हैंडबाल खिलाड़ी जगदीश को सम्मानित करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसपी ने मातहतों को नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सौ फीसदी सत्यापन के साथ ही लंबित विवेचनाओं की जांच में तेजी जाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने लापरवाही पर मातहतों को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा की। इस दौरान नशे के बढ़ते प्रचलन और स्कूली छात्रों, युवाओं के चपेट में आने पर चिंता जताई। साथ ही मातहतों की ढिलाई पर पेस कसे। उन्होंने नशे के अड्डों पर छापेमारी करने और नशाखोरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्कूलों के आसपास सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती को कहा।  
एसपी ने सत्यापन की अधूरी प्रक्रिया पर असंतोष जताया। उन्होंने सौ फीसदी सत्यापन के लक्ष्य पर काम में तेजी लाने को कहा। साइबर क्राइम और सोशल मीडिया में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर दिया। एसपी ने लंबित विवेचनाओं की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए समय से विवेचनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। दुष्कर्म के मामलों की जांच में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बीच सहायक अभियोजन अधिकारी ललित मोहन ने विवेचकों को कानूनी पहलुओं का पाठ भी पढ़ाया। 
विज्ञापन

 
हैंडबॉल खिलाड़ी जगदीश सम्मानित 
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पुलिस जवान जगदीश को सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक के बाद पुलिस कार्यालय में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ने पुलिस जवान की उपलब्धि और मेहनत की सराहना की। 
उन्होंने प्रशिक्षण जारी रखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। एसपी ने जवान को नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया। बता दें कि हाल ही में बागेश्वर पुलिस के जवान जगदीश बिष्ट ने लंदन में आयोजित कॉपर बॉक्स अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान सीओ महेश चंद्र जोशी, एपीओ ललित मोहन, प्रतिसार निरीक्षक राजेंद्र कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टी आर वर्मा, निरीक्षक एलआईयू कुंदन सिंह देव आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें