फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय से नदारद प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बिना अवकाश और सूचना के विद्यालय से नदारद रहने पर राप्रावि उद्यमस्थल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका पर शासकीय अभिलेखों में गलत इरादे से छेड़छाड़ का भी आरोप है। निलंबन के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने इस प्रकरण पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


विकास खंड कपकोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी पर सात अगस्त से बिना पूर्व सूचना और अवकाश के नदारद रहने का आरोप है। शिक्षिका तीन दिनों से विद्यालय ही नहीं आई। सात अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे तक विद्यालय की चाबी अपने पास रखी। इससे छात्रों को दो घंटा बाहर बैठना पड़ा और पढ़ाई ठप रही। जबकि यह विद्यालय आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। प्रधानाध्यापिका पर उच्चाधिकारियों को गलत सूचना देकर गुमराह करने का भी आरोप है। जांच में शासकीय अभिलेखों से छेड़छाड़ का मामला भी प्रकाश में आया है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पूनम चौहान ने शिक्षिका को निलंबित कर जांच बैठा दी है। बता दें कि सात अगस्त को ही प्रधानाध्यापिका का इस विद्यालय में तबादला हुआ था। तबादले के बाद से प्रधानाध्यापिका विद्यालय से नदारद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें