जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण लेते संदर्भ व्यक्ति।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान ने जिले के तीनों ब्लॉक बागेश्वर, गरुड़, कपकोट के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सक्रिय करने का निर्णय लिया है। इसके संदर्भ व्यक्तियों, मोटिवेटरों के लिए यहां संस्थान के सभागार में क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
इसमें संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने सभी प्रशिक्षण केंद्रों की गतिविधियों की जानकारी ली। बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध सामग्री की लिस्ट होनी चाहिए। केंद्र की सफाई का विशेष ध्यान देना होगा। संदर्भ व्यक्तियों को कहा कि लाभार्थियों को उचित समय में सेंटर पर पहुंचने के लिए प्रेरित करें। सभी लाभार्थियों की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है। कहा कि कोर्स फाइल साफ एवं स्वच्छ रूप से पूर्ण होनी चाहिए।
संस्थान की सह कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल ने मार्गदर्शिका के अनुसार संस्थान के कार्यों और लक्ष्यों के बारे में बताया। स्वयं सहायता समूह, आर्टिजन कार्ड की भी जानकारी दी। कहा कि स्वयं सहायता समूह ऐसे ग्रामीण लोगों का समूह है इनकी सामाजिक, आर्थिक स्थिति एक जैसी होती है। यह लोग अपनी इच्छा से समूह में गठित होकर नियमित रूप से अपने सामर्थ्य के अनुसार बचत करके जरूरतमंद सदस्यों को ऋण का लेनदेन करते हैं। सदस्यों की नियमित बैठक में बचत राशि जमा की जाती है। ऋण का लेनदेन किया जाता है। सामान्यतया समूह में 10 से 20 सदस्य होने चाहिए। प्रशिक्षण शिविर में अनीता टम्टा, हेमा बिष्ट, सोनी आर्या, जया भाकुनी सहित 25 संदर्भ व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।