फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के विकास में मददगार हाते हैं शिविर: वर्मा

Tue, 27 May 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। खोलिया विवेकानंद इंका में भारत स्काउट एंड गाइड के तृतीय सोपान का पांच दिवसीय जिला शिविर शुरू हो गया है। शिविर में विभिन्न विद्यालयों से 350 स्काउट-गाइड और 45 शिक्षक भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शिविर का शुभांरभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक विकास में मददगार होते हैं। उन्होंने मनोयोग से प्रशिक्षण हासिल करने को कहा। भारत स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष नंदन सिंह अल्मियां ने कहा कि घर से बाहर शिविर में आकर विद्यार्थी अलग-अलग परिवेश से आए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से नई बातें सीखते हैं। प्रशिक्षण आयुक्त राम सिंह नेगी ने विद्यार्थियों से अनुशासन का सख्ती से पालन करने को कहा। इस मौके पर उप शिक्षाधिकारी हिमांशु बिष्ट, पुरस्कार परीक्षक सुरेश टम्टा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त भुवन डसीला, जिला संगठन आयुक्त राजेंद्र पूना, जिला आयुक्त गाइड प्रेमा भट्ट, डीओसी गाइड गीता, एलओसी सतीश कांडपाल, जिला सचिव लक्ष्मण कोरंगा, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें