फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलवर्ट बंद करने के खिलाफ आंदोलन करेंगे ग्रामीण

Fri, 24 Feb 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे कांडा(बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांडा सुनारगांव मोटर मार्ग में बजीना गांव के समीप कलवर्ट बंद करने का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि कलवर्ट बंद होने से आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। यदि कलवर्ट बंद किया गया तो उन्हें आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। 

उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बजीना के ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर स्थित एक कलवर्ट को बंद कर दिया गया है। इससे आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। बरसाती नाले की चपेट में आने से कई रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि समय रहते कलवर्ट को नहीं खोला गया तो बरसात में आवासीय भवनों को क्षति पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शीघ्र कलवर्ट को खोलने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान हरीश चंद्र, सुंदर लाल, इंद्र लाल, प्रभा देवी, ममता कांडपाल, ममता देवी, बसंती देवी, आशा देवी ,शंकर जोशी, मनोज कांडपाल, गणेेश जोशी, हरी राम, केशर राम, उमेश चंद्र, मनोज चंद्र, आनंद राम आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें