बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में एनएसएस का 10 दिवसीय शिविर जारी है। शिविर के पांचवें दिन कैडेटों को एसएसबी और सशस्त्र बलों में प्रवेश प्रक्रिया बताई गई।
बृहस्पतिवार सुबह जागरण के साथ शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में डीआईजी देविदास नामदेव भोंबे ने कैडेटों को एनसीसी से सैन्य सेवाओं में प्रवेश की संभावनाओं, आवश्यक योग्यताओं और चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैडेटों को सेना में उच्च पदों पर चयनित होने के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में बताया। इस मौके पर शिविर कमांडेंट कर्नल सत्येंद्र त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट कर्नल आलोक कोठियाल, सूबेदार मेजर बिक्रम श्रेष्ठ, लेफ्टिनेंट कमल किशोर, द्वितीय अधिकारी एमसी जोशी मौजूद रहे। संवाद