फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दुकानदारों के चालान

Thu, 18 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों में सामान फैलाकर अतिक्रमण करना नगर के दुकानदारों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले 15 दुकानदारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


बागेश्वर नगर की सड़कें और पैदल मार्ग बेहद संकरे हैं। इस पर कई दुकानदार सड़कों तक सामान फैला देते हैं। इससे राहगीरों को तो दिक्कतों का सामना करना  ही पड़ता है, बार-बार जाम की समस्या भी पैदा हो जाती है।

 इस समस्या से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को कोतवाल हरक सिंह फिरमाल के नेतृत्व में अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले 15 दुकानदारों के चालान कर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों से सड़कों और मार्गों में सामान नहीं फैलाने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस के इस अभियान से सड़कों तक सामान फैलाने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें