केविके काफलीगैर की गोष्ठी में वैज्ञानिक और किसान।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजवीर सिंह, निदेशक अटारी जोन-। लुधियाना ने कृषकों को कलस्टर बनाकर, नवीन तकनीक से व्यवसायिक खेती करने की सलाह दी।
विज्ञान केंद्र के सभागार में डॉ. सिंह ने पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने के लिए कृषि आधारित उद्यम जैसे मशरूम उत्पादन, फूलों की खेती, मधुमक्खी पालन पर विशेष बल देने को कहा। विषय वस्तु विशेषज्ञ ने हरीश चंद्र जोशी ने खरीफ फसलों में लगने वाले कीट, बीमारियों के प्रबंधन के बारे में बताया।
फार्म मैनेजर एमपी सिंह ने खरीफ फसलों के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में बताया। मटेला, छौना, करालागॉव, नाघर, जांठा, करालापालड़ी, करास, पासदेव, काफलीगैर गांवों से आए कुल 54 कृषकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में प्रभारी अधिकारी डॉ. एनके सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. कमल कुमार पांडे, निधि सिंह, विक्रम सिंह, जानकी मेहता आदि थे।