फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में संशोधनों से व्यापारी नाखुश

विज्ञापन
बागेश्वर में विधायक को ज्ञापन देते व्यापारी नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जीएसटी की नियमावली में हो रहे मनमाने संशोधन से व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक चंदन राम दास के माध्यम से वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। व्यापारियों के हित में जीएसटी को सरल बनाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि सरकार ने जीएसटी को जल्दबाजी में लागूू किया अब कानून में मनमाने तरीके से व्यापक संशोधन किए जा रहे हैं। कोरोना महामारी से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है जिसे देखते हुए जीएसटी के प्रावधानों को सरल किया जाना चाहिए था।
व्यापारियों ने एमनेस्टी स्कीम लागू करने, 50 लाख तक की बिक्री वाले व्यापारी से आउटपुट कर का एक प्रतिशत ही जमा करवाने, सीमित क्षेत्र में बिकने वाले ब्रांड को शून्य जीएसटी की श्रेणी में रखने की मांग की। जीएसटी रिटर्न फाइल जमा करते समय अंतरराज्यीय बिक्री की जानकारी मांगने का भी विरोध किया। व्यापारियों ने जीएसटी की जटिलता के सरलीकरण न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस मौके पर जिला महामंत्री अनिल कार्की, भगवत टंगड़िया, गोविंद साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें