फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो बाइक की टक्कर में व्यापारी की मौत

Mon, 13 Nov 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
मो. असद। फाइल फोटो
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावली के दिन बागेश्वर कपकोट सड़क पर बालीघाट के पास दो बाइक की टक्कर हो गईं। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम व्यापारी मो. असद (58) पुत्र सगीर अहमद निवासी विजयनगर गाजियाबाद हाल निवासी दुगबाजार (बागेश्वर) कपकोट से बाइक से बागेश्वर आ रहे थे। शाम करीब छह बजे बागेश्वर से कपकोट की ओर जा रही बाइक से मानीखेत के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मो. असद की मौके पर ही मौत हो गई।
बागेश्वर से कपकोट जा रहा बाइक सवार अजय कुमार (19) पुत्र कुंदन राम निवासी झटक्वाली (कपकोट) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया कि परिजन शव को गाजियाबाद ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें