फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धरमघर और मुनस्यारी पहुंचने लगी बस, यात्रियों को राहत

Thu, 25 Sep 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिले में मौसम साफ होने के बाद दिल्ली-धरमघर और दिल्ली-मुनस्यारी बस सेवाएं फिर शुरू हो गई हैं। इन सेवाओं से ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर। जिले में मौसम साफ होने के बाद सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो रही है। रोडवेज की दिल्ली-धरमघर और दिल्ली-मुनस्यारी सेवा का संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में बरसात के मौसम में अधिकतर सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से संचालित होने वाली रोडवेज सेवाओं का संचालन बंद कर दिया था। इससे लोग अधिक पैसे खर्च कर टैक्सी वाहनों से सफर कर रहे हैं।
बागेश्वर रोडवेज डिपो के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि बरसात के सीजन में यात्रियों की कमी और सड़कें खराब होने से सेवाओं का संचालन जिला मुख्यालय से किया जा रहा था। अब दिल्ली-धरमघर सेवा का संचालन धरमघर से और दिल्ली-मुनस्यारी सेवा का मुनस्यारी तक किया जा रहा है। इससे यात्रियों को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें