फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के एक दिन के बहिष्कार के बाद बुधवार को ओपीडी का संचालन शुरू हुआ। चिकित्सकों ने शासन की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में काली पट्टी बांधकर मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार किया था। इसके चलते मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ा। बुधवार को चिकित्सक ओपीडी में पहुंचे। आठ बजे से ओपीडी का संचालन हुआ। चिकित्सकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शासन की कार्रवाई का विरोध किया।
अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि शासन की ओर से की गई कार्रवाई अनुचित है जिसे वापस लेने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। मांग पूरी न हुई हुई तो सोमवार से ओपीडी का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें