फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चालक-परिचालकों की कमी से डिपो में धूल फांक रही बसें

Fri, 28 Nov 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी दूर नहीं हो रही है। चालक परिचालकों की कमी से डिपो में 17 में से 12 बसों का ही संचालन हो पा रहा है। पांच बसें डिपो परिसर में धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

जिले में बेहतर यातायात सुविधा के लिए स्थापित रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी से वर्तमान में महज तीन सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से हो रहा है। दिल्ली-धरमघर सेवा संचालन जिला मुख्यालय तक ही हो रहा है। डिपो में चालक-परिचालकों की कमी से पांच बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। संचालन नहीं होने से बसें डिपो में खड़ी हैं।
इन बसों का संचालन न होने से जिले के लोगों को रोडवेज बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रोडवेज के स्टेशन प्रभारी गुसाई राम ने बताया कि सभी बसों के संचालन के लिए डिपो में आठ चालक और आठ परिचालकों की जरूरत है। इसकी सूचना मुख्यालय को भेजी गई है। मुख्यालय से चालक परिचालक मिलने के बाद सभी सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें