फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ के डुंगरी गांव में आग लगने से मकान जला

Sun, 05 Nov 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ के डुंगरी गांव में एक घर में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तहसील के डुंगरी गांव में आग लगने से एक मकान जल गया। आग की चपेट में आने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, जबकि मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


डुंगरी गांव में शनिवार की रात गीता देवी पत्नी महेश सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। कमरों में धुआं फैलने पर जब घुटन महसूस हुई तो परिजनों की नींद खुली। गीता देवी बिना देरी किए बच्चों के साथ दरवाजा खोलकर बाहर भागीं।

इसके बाद उन्होंने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास घरों में सोए लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद घर में रखा राशन, कपड़े, नकदी सहित गहने आग की भेंट चढ़ गए। लकड़ी का मकान होने से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


आग से मकान में लकड़ी का फर्श और छत भी जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान गणेश नाथ और सामाजिक कार्यकर्ता खीम सिंह ने घटना की सूचना प्रशासन को देते हुए प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें