फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 55 केंद्रों पर होगी अगले साल की बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
बागेश्वर में हुई बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में मौजूद डीएम रंजना राजगुरु एवं अ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विषम परिस्थितियों के चलते इनमें से 12 अधोमानक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कार्यालय में परिषदीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। इसमें परीक्षा केंद्रों की संख्या समेत संवेदनशीलता भी तय की गई।
बैठक में डीईओ पद्मेंद्र सकलानी ने बताया हाईस्कूल संस्थागत में 2203 छात्र, 2451 छात्राओं समेत कुल संख्या 4654 है। व्यक्तिगत 56 छात्र, 33 छात्राओं की कुल संख्या 89 है। इंटरमीडिएट में संस्थागत 1822 छात्र, 2091 छात्राओं समेत कुल छात्र-छात्राओं की संख्या 3913 है। व्यक्तिगत 68 छात्र, 68 छात्राओं समेत कुल संख्या 136 है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुछ 8792 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले में एक भी एकल परीक्षा केंद्र नहीं है। मिश्रित परीक्षा केंद्रों की संख्या 55 है। दो नये केंद्र इंटर कॉलेज विजयपुर कांडा एवं इंटर कॉलेज हरसीला बनाए गए हैं। जबकि एक केंद्र घिंघारुतोला इंटर कॉलेज को मानक पूरे न होने पर कम किया गया है। मानक के अनुरूप छात्रों की संख्या कम होने के बावजूद दूसरे केंद्र से अधिक दूरी होने और विषम परिस्थितियों होने के कारण 12 अधोमानक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, कांडा योगेंद्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, जीआईसी तुपेड़ के प्रधानाचार्य खगराम आर्या, जिला समन्वयक हेम जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें