पांडुस्थल के बुग्याल में उगी घास का स्वाद लेते लाहुरघाटी के भेंड बकरियां
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल माह में जमकर बारिश होने से पांडुस्थल बुग्याल, बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगलों में मई में ही जुलाई जैसी हरियाली छा गई है। जंगलों में लबालब हरी घास उग आई है। पशुपालक अपने मवेशियों को हरी घास चुगने के लिए जंगल भेजने लग गए हैं।
जखेड़ा के प्रधान ईश्वर सिंह परिहार ने बताया कि बारिश से जंगलों में हर तरफ हरियाली छाई हुई है। हरी घास उगने से काश्तकारों की सूखी घास नहीं बिक रही है। वन रेंजर गढ़खेत आरएस रमोला ने बताया कि समय-समय पर बारिश होने से जंगलों में इस बार अन्य सालों की तुलना में पिरुल काफी कम गिरा है।