फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौड़ी मोटर मार्ग के धंसने से वाहनों का संचालन ठप

Wed, 31 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना-बौड़ी मोटर मार्ग में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से एक स्थान पर सड़क दोनों ओर से धंस गई है। सड़क के धंसने से बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क का सुधार नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बौड़ी के ग्राम प्रधान मोहन सिंह रावत ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से बौड़ी मोटर मार्ग धंस गया था। कलमठ के बहने और ऊपर से सड़क के धंसने के कारण कई वाहन बौड़ी की ओर गांव में ही फंसे हुए हैं। सड़क में केवल दुपहिया वाहन ही संचालित हो रहे हैं। बड़े वाहनों का संचालन नहीं होने से क्षेत्र की जनता को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ग्राम प्रधान का आरोप है कि इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दे दी गई है परंतु अभी तक सड़क के सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र सड़क का सुधार नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें