फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतौड़ा, खुनौली में लोवोल्टेज, लोग परेशान

Sun, 02 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर।  जिले की भतौड़ा, खुनौली, नायल विलाड़ी गांवों में लोवोल्टेज की समस्या बनी हुई है। रात में बार-बार गांव की बिजली गुल हो जाती है। इससे परेशान क्षेत्रवासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा है कि भतौड़ा, खुनौली, नायल विलाड़ी गांवों में पिछले लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी है। लोगों को रात में प्रकाश व्यवस्था के लिए अन्य संसाधन जुटाने पड़ते हैं। आए दिन क्षेत्र की बिजली बार-बार गुल हो जाती है।

क्षेत्रवासियों ने कहा है कि पिछले चार माह से उन्हें बिजली के बिल भी नहीं मिले हैं। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए नई लाइन बिछाकर एक और ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर ऊर्जा निगम को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जगदीश उपाध्याय, प्रकाश, चंपा देवी, भागीरथी, दीवान, तिलराम, गंगा सिंह, हरिओम, धना रौतेला आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें