फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क कटान से खतरे की जद में बीएसएनएल टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। निर्माणाधीन पोथिंग-तोली मोटर मार्ग के कटान से बीएसएनएल टावर खतरे की जद में आ गया है। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर टावर को गिरने से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सरस्वती देवी ने बताया कि पोथिंग के तोक सामाढूंगा में बीएसएनएल का टावर स्थापित है। पास से ही सड़क कटान से टावर की सुरक्षा दीवार को खतरा पैदा हो गया है। टावर परिसर की लोहे की चहारदीवारी गिरने की स्थिति में है। जल्द सुरक्षा कार्य नहीं किए जाने पर मानसून काल में टावर को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसा होने पर क्षेत्र संचार विहीन हो जाएगा। प्रधान ने जनहित को देखते हुए जल्द सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें