बागेश्वर में चल रही क्रिकेट प्रतियोतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अत?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित बलवंत सिंह गढ़िया मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को जय गोलू गैराड़ और बीएसके एकादश के बीच मैच खेला गया। बीएसके की टीम ने शानदार खेल की बदौलत गैराड़ को सात विकेट से मात दी।
जय गोलू गैराड़ की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 16 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसके एकादश की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाकर सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को मुख्य अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश मेहता ने क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। सोमवार को एसटीयूके एकादश और शाह हार्डवेयर के बीच मैच खेला जाएगा। मैच के अंपयार सुशील और मनोज खेतवाल रहे। गिरीश बिष्ट, राशि कोरंगा स्कोरर और गणेश धपोला उद्घोषक की भूमिका में थे। इस मौके पर संजीव खेतवाल, कमल खेतवाल, दीपक हरड़िया, विक्की परिहार आदि थे।