कांडा के खनतोली में अग्निकांड प्रभावित परिवार को मदद देते रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांडा तहसील के खनतोली गांव में अग्निकांड से प्रभावितों की मदद करने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की टीम पहुंची। सोसायटी की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने पीड़ितों को राशन, बर्तन, कंबल आदि दिए। स्वयं सेवियों ने आपसी सहयोग और निजी खर्च से राहत सामग्री जुटाई। इस मौके पर जिला सचिव आलोक पांडे, प्रदेश सदस्य भुवन चौबे, कैलाश प्रकाश चंदोला, ग्राम प्रधान योगेश राम आदि थे।