फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के एएसआई का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Thu, 11 May 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान को अंतिम विदाई देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएसएफ के एएसआई गोविंद राम का सरयू संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान के बाड़मेर में तैनात एएसआई गोविंद राम का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 
विज्ञापन


गरुड़ के बड़ेत गांव निवासी गोविंद राम पुत्र कांति राम बीएसएफ में राजस्थान के बाड़मेर में तैनात थे। मंगलवार की सुबह ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह बाड़मेर से उनके घर लाया गया। शव के पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बागेश्वर के सरयू संगम में लाया गया। जहां पर 25 बटालियन थावला कैंप दिल्ली से आए बीएसएफ और बागेश्वर पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। बीएसएफ के उप निरीक्षक जेडी सिंह व गणेश राम ने पुष्प चक्र अर्पित किए।

इस दौरान बीएसएफ दिल्ली से आए राजकुमार पांडे, बजरंग प्रसाद, कृष्ण कुमार, मनमोहन सिंह आदि जवान मौजूद थे। गोविंद राम के पुत्र चंदन कुमार और सुनील कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। एएसआई गोविंद राम अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जगदीश कुरियाल, संजय फर्स्वाण, दयाल बिष्ट, लक्ष्मण आर्या सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें