फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर की पूजा अर्चना

Thu, 11 May 2017 06:23 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम जारी रहा। लोगों ने सरयू संगम पर स्नान करने के बाद शिवजी को जल चढ़ाया। अधिकांश लोगों ने मंदिर में पुरोहितों से पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा पर निरामय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र बिलौनासेरा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। महात्मा बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समस्त प्राणियों के कल्याण का संकल्प लिया गया। कहा कि महात्मा बुद्ध का अनुसरण कर अनेक देश उन्नति के शिखर पर पहुंचे हैं। यहां पर प्राकृतिक चिकित्सक रवींद्र कुमार कोहली, रेखा दानू, पंकज कुमार, मेघा वर्मा, सावित्री देवी, चंद्रा टम्टा, शिवांगी, रमेश प्रकाश पर्वतीय, विद्या देवी आदि उपस्थित थे। 

तहसील परिसर में स्थित गिर्दा वाटिका, देवकी लघु वाटिका आदि स्थानों पर पौधरोपण किया गया। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने अन्य लोगों के साथ पीपल के पौधे लगाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध को पीपल के वृक्ष के नीचे ही ज्ञान प्राप्त हुआ था। यहां पर गीता आर्या, अनामिका, कृष्णा कुमार, दीपक कुमार, मदन सिंह, रमेश प्रकाश पर्वतीय, लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें