फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जवान की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

विज्ञापन
भूपेंद्र प्रसाद, फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के लोब निवासी बीएसएफ के जवान की सरयू-गोमती संगम पर बने श्मशान घाट पर सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उपचार के दौरान 17 दिसंबर को जवान का निधन हो गया था।
विज्ञापन

लोब के सुतरगांव निवासी भूपेंद्र प्रसाद (47) उर्फ भुवन पुत्र पदी राम बीएसएफ की मणिपुर-त्रिपुरा 19 बटालियन में कांस्टेबल थे। पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें सेना के अस्पताल अगरतला में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को बीएसएफ के उपनिरीक्षक दिगंबर सिंह रावत की नेतृत्व में एयरलिफ्ट कर अगरतला से दिल्ली लाया गया। वहां से विशेष वाहन में बीएसएफ के जवान के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया।
परिजनों को मंगलवार सुबह उनके अंतिम दर्शन कराए गए। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुई। जिला मुख्यालय के सरयू-गोमती तट पर बने श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बीएसएफ के कमांडर निर्दोष कुमार यादव नेतृत्व में जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। प्रशासन की ओर से एसडीएम हर गिरी, सीओ शिवराज सिंह राणा, कोतवाल केएस नेगी आदि ने पुष्प चक्र अर्पित किए। पुत्र अशोक कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। वहां सीओ अंकित कंडारी, निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, सज्जन लाल टम्टा, ओमप्रकाश टम्टा, प्रेमबल्लभ, बीएसएफ के एसआई डीएस रावत आदि मौजूद रहे। भूपेंद्र की माता बसुली देवी, पिता पदी राम, पत्नी उमा देवी समेत सभी परिजन शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें