फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू

Fri, 04 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बालक-बालिकाओं की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में जूनियर बालक-बालिकाओं की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने इसका उद्घाटन किया। इसमें राज्यभर से 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ, जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहले दिन अलग-अलग भार वर्ग में मुकाबले हुए। इनमें यूएस नगर के सूरज सिंह, देहरादून के धीरज सेमवाल, एसटीसी के सूरज माजिला, नैनीताल के नितीश उपाध्याय विजेता रहे।

एमपीएससी के पवन बड्थ्वाल, देहरादून के रवि थापा, बागेश्वर के नरेंद्र कोरंगा, नैनीताल के अंकित बिष्ट, यूएस नगर के निकित कुमार, एमपीएससी के पवन गुरुंग, यूएस नगर के राहुल रावत, एसटीसी के दीनू थापा, एमपीएससी के संदीप कुमार, बागेश्वर के संदीप कैड़ा, बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की रश्मि धामी विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक जोगेंदर बोरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र बोहरा, सुभाष जोशी, दिनेश चंद्रा, राजेंद्र जेठी, सुंदर गढ़िया, केएस मेहता, चंचल सिंह भंडारी, राजेश बिष्ट, विजेंद्र मल्ल, नेहा सिंह थे। जयंत सिंह, अजय चंदोला ने संचालन किया।

प्रतियोगिता का समापन छह नवंबर को होगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, उपक्रीड़ा अधिकारी जुबैर अहमद, बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, बागेश्वर अध्यक्ष सुल्तान खान, प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें